CG Weather Update: अगले 24 घंटे में प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी की स्थिति भी बन सकती है।
Independence Day 2026: 79वां या 80वां…इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा देश ? यहां जानें सही जवाब
अगले 24 घंटे में 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 10 जिलों बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा शामिल हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन 6 जिलों में भी तेज बारिश के आसार
इसके अलावा बलौदाबाजार, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली और रायपुर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाने के साथ कई जगहों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
24 से 48 घंटे में 4 जिलों में बहुत भारी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान चार जिलों बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और मुंगेली में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भरने, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और आवागमन प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है।
इन 10 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बलरामपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सुकमा और सूरजपुर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
CG Weather Update: लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए लोगों को नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। खासकर ग्रामीण और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग का यह अलर्ट प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ने के संकेत दे रहा है।
Skip to PDF content



