JPSC JSSC Protest: विधानसभा की ओर बढ़े हजारों छात्र, कहा-‘मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक नहीं रूकेंगे’
रांची। JPSC JSSC Protest: झारखंड में कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्र प्रतिनिधि JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने और पूरी प्रक्रिया की CBI जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े है। इसके साथ ही आज करोड़ों छात्रों ने विधानसभा का घेराव करने प्रदर्शन किया जा रहा है।
बता दें कि, कल रविवार को छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच बातचीत हुई जो की विफल रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं। वार्ता के बाद JMM मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि CGL परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में हुई थी। ऐसे में राज्य सरकार के पास CGL परीक्षा को रद्द करने या सीधे CBI जांच का आदेश देने का अधिकार नहीं है।
रांची में पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। वे नई विधानसभा बिल्डिंग तक मार्च करेंगे, क्योंकि JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर उनका विरोध जारी है। विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक छात्र ने कहा, “हमें यहां रोका गया है, लेकिन हम शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढ़ेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम नहीं रुकेंगे। हमारी मांग है कि JSSC-CGL परीक्षा रद्द की जाए और CBI जांच हो। ”
रांची में विधानसभा के आस-पास प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स का सहारा लिया जा रहा है. पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में 6 जगह बैरिकेडिंग की गई है. छात्र पहली बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ गए हैं। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर झारखंड बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया जिनमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शामिल हैं।
JPSC JSSC Protest: वहीं इस प्रदर्शन के दौरान एक युवा ने कहा कि,”रांची पहुंचने से पहले छात्रों को कई बार रोका गया। सख़्त चेकिंग हो रही थी और बसों को रोका गया। यहां तक कि बाइकों की भी सख़्ती से जांच की जा रही थी ताकि छात्र यहां न पहुंच सकें। जब तक CBI जांच के आदेश नहीं दिए जाते, हम यहां से नहीं हटेंगे।” तो वहीं दूसरे युवा ने कहा कि, “हमारी गाड़ी का नंबर नोट किया गया। क्या हम आतंकवादी हैं? क्या हम इस राज्य के नहीं हैं? हम कौन हैं? राज्य सरकार हमसे दूरी बना रही है। हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा।”
#WATCH | JPSC-JSSC alleged irregularities | Ranchi, Jharkhand: A student participating in Vidhan Sabha gherao march, says, “We have been stopped here but we will head towards the Vidhan Sabha peacefully. Until our demands are met, we will not stop. We demand that JSSC-CGL exam be… pic.twitter.com/yLstWDL94n
— ANI (@ANI) August 10, 2026




