Raipur Crime: आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, सिर, सीने और गर्दन पर गंभीर चोट, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में महेश धृतलहरे को AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, महेश पर दो युवकों ने बेरहमी से हमला किया और उसके सिर पर पत्थर से वार किया।
पुलिस के अनुसार, घटना 7 अगस्त की देर रात घर के पीछे हुई। घायल महेश को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी AIIMS पहुंची। महेश के भाई राजेन्द्र के मुताबिक, मोहल्ले के बल्लू रात्रे ने घर पहुंचकर महेश को बचाने की जानकारी दी।
Raipur Crime: वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों को महेश घायल हालत में मिला। पूछने पर उसने तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई। महेश के सिर, सीने और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले की वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार या वस्तु की जांच की जा रही है।




