Fake Paneer: पनीर तस्करी का बड़ा खुलासा, रेलवे स्टेशन पर 600 किलो पनीर की खेप जब्त, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
रायपुर। Fake Paneer: राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 600 किलो संदिग्ध (एनालॉग) पनीर जब्त किया है। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संदिग्ध पनीर की तस्करी के खिलाफ यह पिछले 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले में पनीर की खेप को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
RBI On Plastic Currency: RBI का बड़ा ऐलान, इस दिन तक आएंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट
100 किलो पनीर बिना बुकिंग भेजा जा रहा था
जानकारी के अनुसार, 100 किलो संदिग्ध पनीर बिना किसी वैध बुकिंग के एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए अंबिकापुर भेजा जा रहा था। पूछताछ में कटनी निवासी प्रांशु राय ने बताया कि वह आशीष जायसवाल के कहने पर यह खेप ट्रेन में चढ़ाने आया था। प्रारंभिक जांच में बिना बुकिंग माल भेजने की बात सामने आई है।
भोपाल से लाई गई थी 500 किलो की खेप
जांच के दौरान अधिकारियों ने अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से रायपुर लाई गई 500 किलो संदिग्ध पनीर की एक और खेप बरामद की। इस तरह कुल 600 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया।
न लेबल मिला, न बारकोड
अधिकारियों के अनुसार, जब्त पनीर की पेटियों पर न तो रेलवे का अधिकृत बुकिंग लेबल मिला और न ही कोई बारकोड या वैध परिवहन संबंधी दस्तावेज। इसी आधार पर खेप को संदिग्ध मानते हुए तत्काल जब्त कर लिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग और RPF की संयुक्त कार्रवाई
सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग और RPF की टीम ने स्टेशन पर छापेमार कार्रवाई की। अधिकारियों ने पनीर के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि जब्त पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।
तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
Fake Paneer: अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में पनीर की सप्लाई चेन, परिवहन व्यवस्था और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन या प्रतिबंधित उत्पाद की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




