[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Fake Paneer Seized: पनीर के शौकीन सावधान… राजधानी में भारी मात्रा में नकली पनीर जब्त, सप्लायर मौके से फरार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Fake Paneer Seized:  प्रदेश में एनालॉग यानी नकली पनीर पर प्रतिबंध लगने के बाद भी राजधानी रायपुर में इसकी तस्करी का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रेलवे स्टेशन से लगे होटल ग्रैंड राजपूताना के सामने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध नकली पनीर जब्त किया है।

CG NEWS:बीजेपी सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुनेंगे लोगों की समस्याएं

जानकारी के मुताबिक, विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठेले में बड़ी मात्रा में पनीर लाकर ट्रेन के जरिए बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पनीर की खेप तो जब्त कर ली गई, लेकिन सप्लाई करने वाला व्यक्ति टीम को देखकर ठेला और माल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Dnyaneshwari Yadav: रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत, सीएम ने की आउट ऑफ टर्न DSP पद पर पदोन्नति की घोषणा

Fake Paneer Seized: खाद्य विभाग की टीम अब जब्त किए गए पनीर के सैंपल लेकर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह प्रतिबंधित एनालॉग पनीर है या नहीं। साथ ही फरार आरोपी की पहचान और इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close