[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg Opium Scandal: दुर्ग के चर्चित अफीम कांड में बड़ा अपडेट, पुलिस ने कोर्ट में 143 दिन बाद पेश किया 939 पन्नों का चार्जशीट

दुर्ग। Durg Opium Scandal:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए बहुचर्चित अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेवरा सिरसा थाना पुलिस ने घटना के 143 दिन बाद न्यायालय में 939 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत किया है। मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

CM Sai Meet Jyotiraditya Scindia: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम साय ने की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, समोदा गांव में करीब 5.609 एकड़ भूमि पर मक्के की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बड़े पैमाने पर अफीम की फसल जब्त की थी। जांच के दौरान पुलिस ने विकास विश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं फरार आरोपी अचला राम और श्रवण विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

कार्रवाई के दौरान खेत से 66.33 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया था। इसके अलावा खेती में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर, जेसीबी, हार्वेस्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे समेत कई उपकरण भी जब्त किए गए। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और पुलिस की संयुक्त जांच में खेत से करीब 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे पाए गए। जांच रिपोर्ट के अनुसार इन पौधों का कुल अनुमानित वजन लगभग 62 हजार किलोग्राम था।

August Bank Holidays 2026: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगस्त में इतने दिन रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Durg Opium Scandal:  मामले को अदालत में मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए पुलिस ने विस्तृत साक्ष्य जुटाए हैं। चार्जशीट में पुलिस अधिकारियों, जवानों, वैज्ञानिकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों सहित कुल 79 गवाहों को शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई अब न्यायालय में होगी, जहां अभियोजन पक्ष जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष रखेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close