August Bank Holidays 2026: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगस्त में इतने दिन रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली। August Bank Holidays 2026: अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस महीने राष्ट्रीय पर्व, क्षेत्रीय त्योहारों और नियमित साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगस्त महीने में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, ईद समेत कई पर्वों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य में लागू अवकाश की जानकारी अवश्य जांच लें।
Gariyaband News: शराब माफियाओं का आतंक, कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक अगस्त 2026 में कुल 14 दिन बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि, इनमें से सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों या क्षेत्रों तक सीमित हैं, जबकि रविवार और महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 2 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) – देशभर में बैंक बंद
- 9 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 13 अगस्त – मणिपुर में पैट्रियट्स डे
- 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)– पूरे देश में बैंक बंद
- 16 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 22 अगस्त (चौथा शनिवार) – देशभर में बैंक बंद
- 23 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 25 अगस्त – ईद-ए-मिलाद
- 28 अगस्त – रक्षाबंधन
- 30 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और शाखा से जुड़े अन्य कार्य अवकाश वाले दिनों में नहीं हो सकेंगे। वहीं अगर आपको नकदी जमा करने, चेक जमा करने, केवाईसी अपडेट कराने, लॉकर संबंधी कार्य या अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए शाखा जाना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बना लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।




