[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariyaband News: शराब माफियाओं का आतंक, कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। Gariyaband News:  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Surajpur Viral Video: प्रेमी का नंबर बंद होने से टावर पर चढ़ी नाराज प्रेमिका, करने लगी ये जिद, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, पुलिस को छुरा थाना क्षेत्र के डोंगरीपानी इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए कांदागड़ी गांव पहुंची। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस दल का विरोध करते हुए अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान करीब आठ पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। अचानक हुए हमले से कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस ने हालात पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Raipur News: बढ़ते बिजली बिल के दाम और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का आंदोन कल, सरकार के सामने रखेंगे ये प्रमुख मांगे

Gariyaband News: इसके लिए जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस जल्द ही गांव में सर्च अभियान चलाकर फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। फिलहाल छुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close