[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: हत्या या आत्महत्या… महानदी में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से लगे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब महानदी में एक अज्ञात युवती का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

Vande Mataram Bill : दोनों सदनों से पास हुआ वंदे मातरम् विधेयक, अपमान करने पर सजा का भी प्रावधान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने महानदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

Junk Food Ban: स्कूलों के 50 मीटर दायरे में नहीं बिकेंगे कोल्ड ड्रिंक्स और समोसे, जंक फूड की बिक्री और प्रचार पर लगी रोक

Raipur Crime News: घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य भी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close