[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Wife Kills Husband: अवैध संबंधों का खौफनाक अंत.. प्रेमी के लिए पत्नी ने सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, फिर पहचान छिपाने किया ये कांड

रोहतास। Wife Kills Husband:  बिहार के रोहतास जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। काराकाट थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव की पहचान मिटाने की कोशिश की और उसे नहर में फेंक दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sawan Special Train: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेन

पुलिस जांच के मुताबिक, काराकाट थाना क्षेत्र के डेरा चंडी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले अरविंद सिंह का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। जांच में सामने आया कि इस दौरान वीरेंद्र की पत्नी ममता देवी और अरविंद के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए थे। पुलिस का दावा है कि पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई।

आरोप है कि 19 जुलाई की रात वीरेंद्र सिंह घर में सो रहे थे। इसी दौरान ममता और अरविंद ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव के कपड़े उतार दिए और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे नहर में फेंक दिया। नहर के बहाव में शव रोहतास से बक्सर जिले के डुमरांव क्षेत्र के कालमानपुर गांव के पास पहुंच गया। नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में परिजनों ने मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में की। इसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Monsoon Reactivated: बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से सक्रिय हुआ मानसून, अगले 4 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Wife Kills Husband:  जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर ममता देवी और अरविंद सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close