CM Sai Visit Raigarh: रायगढ़ दौरे पर जाएंगे पर सीएम साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल
रायपुर। CM Sai Visit Raigarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचकर गुरु दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे।
CM Sai Visit Raigarh: मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम दोपहर 2:25 बजे कोसमनारा में निर्धारित है, जहां वे सत्यनारायण बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे रायगढ़ से राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




