Sonam Wangchuk: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- ‘यह लोकतंत्र की जीत है’
नई दिल्ली। Sonam Wangchuk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इसे “लोकतंत्र, शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत” बताया है।
वांगचुक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है। सीधे लोकतंत्र की, जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई। उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, जिन्होंने डर और डर के डर को छोड़कर देश के हर कोने से आवाज उठाई। अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय है।”
Sonam Wangchuk: गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। वह लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। बाद में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उनका अनशन समाप्त हुआ। अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वांगचुक ने इसे जनआंदोलन और लोकतांत्रिक दबाव की जीत बताते हुए कहा है कि अब केवल जवाबदेही तय करने का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार करने का समय है।
IT’S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy… straight from the streets.
It’s a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026




