[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Durg News: मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, नदी के तेज बहाव में बहे दो मासूम, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

दुर्ग। Durg News: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जन्मदिन मनाने पहुंचे बच्चों के समूह में शामिल दो मासूम नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, अब 19 घंटे होंगे बाबा के दर्शन, बदलेगा मंदिर का शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, उरला क्षेत्र के 7-8 बच्चे जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे सभी बच्चे शिवनाथ नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते नदी में बह गए। साथ मौजूद बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। रात होने और पर्याप्त रोशनी व संसाधनों के अभाव में एसडीआरएफ की टीम तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं कर सकी। शनिवार सुबह छह बजे से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रेहान खान (14) का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरव की तलाश अब भी जारी है।

Sonam Wangchuk Video: ‘धिक्कार है ऐसे देश पर..क्या अब मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा’, सोनम वांगचुक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Durg News: गौरतलब है कि 19 अप्रैल को भी इसी स्थान पर दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद नदी किनारे सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन बच्चों की तलाश में जुटे हैं, जबकि परिजन पूरी रात नदी किनारे अपनों के मिलने की उम्मीद में इंतजार करते रहे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close