[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sonam Wangchuk Video: ‘धिक्कार है ऐसे देश पर..क्या अब मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा’, सोनम वांगचुक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। Sonam Wangchuk Video: लंबे समय तक चले आमरण अनशन को समाप्त करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब विपक्ष के कुछ नेताओं और सांसदों के निशाने पर आ गए हैं। अनशन खत्म करने के फैसले पर कुछ लोगों ने उन पर समझौते के आरोप लगाए, जबकि कुछ ने उनकी तुलना पुराने आंदोलनों से करते हुए सवाल उठाए। इन आरोपों के बीच सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PM Modi Video: पीएम मोदी ने देर रात फिर जारी किया नया वीडियो, कहा-‘थैंक यू फ्रेंड्स’, सुझाव के लिए किया शुक्रिया

वीडियो में उन्होंने कहा कि, 26 दिनों तक लगातार भूख हड़ताल करने के बाद भी यदि लोगों को उनकी नीयत और ईमानदारी पर संदेह है, तो यह बेहद दुखद है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब उन्हें अपने संघर्ष की सच्चाई साबित करने के लिए किसी तरह का “चरित्र प्रमाणपत्र” देना होगा। सोनम वांगचुक ने बताया कि लंबे अनशन के दौरान उनके शरीर का लगभग 11 किलोग्राम वजन कम हो गया। उन्होंने कहा कि इससे उनकी मांसपेशियों और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आंदोलन और उद्देश्य से पीछे हटने का फैसला नहीं किया।

उन्होंने कहा कि, कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने अनशन क्यों समाप्त किया और किसके हाथों से इसे खत्म किया। वहीं, कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने किसी प्रकार का समझौता किया है। वांगचुक ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि उनका उद्देश्य किसी तरह की डील करना होता, तो उन्हें 26 दिन तक भूखे रहने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

Bhim Army Protest: NEET-UG पेपर लीक मामले में भीम आर्मी का प्रदर्शन आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौपेंगे ज्ञापन

Sonam Wangchuk Video:  उन्होंने कहा कि दिल्ली की भीषण गर्मी में लगातार अनशन करना आसान नहीं था। यदि उन्हें कोई समझौता ही करना होता, तो मैं एसी के कमरे में बैठकर सौदा नहीं कर लेता। मुझे लगातार फोन आ रहे हैं कि अनशन तोड़ने के लिए मैंने कोई बड़ी डील की है। उन्होंने निराधार आरोप लगाने वालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी तथ्य के इस तरह के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, धिक्कार है ऐसे देश पर, जिसमें ऐसी नीच सोच वाले लोग रहते हैं, जो इस तरह की अनर्गल भरी बातें करते हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close