CG Guest Teacher Warning: अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटे, नहीं तो जाएगी नौकरी
रायपुर। CG Guest Teacher Warning: छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि 27 जुलाई तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह सख्त फैसला लिया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा तक स्कूल नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
CG Guest Teacher Warning: इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी की स्थिति बने, वहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। आवश्यकता पड़ने पर अन्य शिक्षकों की तैनाती या उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों की पढ़ाई को बिना किसी बाधा के जारी रखना है। ऐसे में सभी अतिथि शिक्षकों से समय रहते विद्यालय लौटने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की कठोर प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।
यह भी देखें




