Surajpur Viral Video: फरिश्ता बना किसान, उफनते नाले के बीच बच्चों को कंधे पर बैठाकर पहुंचाया स्कूल, देखें वीडियो
सूरजपुर। Surajpur Viral Video: सूरजपुर जिले से मानवता की मिसाल पेश करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बीच जहां उफनते नाले ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं एक किसान मासूम बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए रोज अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें कंधे पर बैठाकर नाला पार करा रहा है। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Raipur News: मछली पकड़ना पड़ा भारी, जाल में फंसकर नाले में बहा युवक, तड़पकर दर्दनाक मौत
मामला भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीमाटी स्थित मरघेतिया नाला का है। पंचायत भवन के पास इस नाले पर आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में नाला उफान पर आ जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर दिन बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। नाले में तेज बहाव होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गांव का एक किसान उन्हें अपने कंधे पर बैठाकर नाला पार कराता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह किसान मदद नहीं करे तो कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाएंगे।
Surajpur Viral Video: ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से मरघेतिया नाला पर पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे, जबकि जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर मानसून में बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ जाती हैं। वायरल हुई तस्वीरों ने एक बार फिर विकास के दावों और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कर स्थायी समाधान की मांग की है।




