Delhi Metro Station Closed: प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, घर से निकलने से पहले देखें अपट्डेस
नई दिल्ली। Delhi Metro Station Closed: राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से कुछ प्रमुख स्टेशनों पर फिलहाल प्रवेश और निकास बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर इंटरचेंज की सुविधा सीमित रूप से उपलब्ध रहेगी।
बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। फिलहाल DMRC ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन स्टेशनों का संचालन कब तक बहाल किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा अपडेट अवश्य देख लें।
सूत्रों के मुताबिक, संसद क्षेत्र और जंतर-मंतर के आसपास चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में प्रदर्शन, पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया था, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया था। फिलहाल संसद और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
Delhi Metro Station Closed: इधर, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद स्थापित कर स्थिति का समाधान निकालने की अपील की।
Service Update
Due to Security reasons Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk and Central Secretariat metro stations have been closed till further instructions. Interchange facility is available at Rajiv Chowk and Central Secretariat.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026




