Father Kills Son: बेटे की इस हरकत से तंग आकर कातिल बना पिता, जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंके लोग
बिलासपुर। Father Kills Son: बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमूली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वीरेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम मोहित श्रीवास बताया जा रहा है।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी charcha
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से विवाद करता था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर अपने पिता से कहासुनी करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पिता ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में आरोपी पिता से भी पूछताछ की जा रही है।
Father Kills Son: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई और वारदात में किस हथियार या माध्यम का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।




