[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg Crime News: अपनी ही मासूम बेटी को देख बिगड़ी पिता की नीयत, दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

दुर्ग। Durg Crime News:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी सात वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जिसने रिश्तों और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Son Kiled Her Father: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने की लकवाग्रस्त पिता की लाठी से पीटकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 15 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि पहली घटना मार्च महीने में हुई थी। उस समय डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई थी। मां का कहना है कि आरोपी पिता को देखते ही बच्ची भयभीत हो जाती थी और रोते हुए उससे लिपट जाती थी।

पीड़िता की मां ने शुरुआत में अपने देवर, जो पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है, से मदद की उम्मीद की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मामले को कानूनी कार्रवाई तक ले जाने के बजाय पारिवारिक विवाद बताकर समझौता कराने की कोशिश की। उसने आरोपी से माफी मंगवाने और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस शिकायत नहीं की गई।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने जुलाई महीने में दोबारा मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी घटना के बाद पीड़िता की मां ने बिना देर किए बेटी को लेकर पुलिस का रुख किया। प्रारंभ में क्षेत्राधिकार को लेकर उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया, लेकिन अंततः स्मृति नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

CG Monsoon Session : छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रखा प्रस्ताव

Durg Crime News:  बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बच्ची मानसिक रूप से गहरे सदमे में है। आरोपी पिता को देखते ही वह घबराने लगती थी और अपनी मां से चिपककर रोने लगती थी। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीड ट्रायल के जरिए आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close