[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा पर सुदर्शन पटनायक की अद्भुत सैंड आर्ट, 100 छोटे रथों के साथ उकेरी भगवान जगन्नाथ की छवि

पुरी। Jagannath Rath Yatra 2026: देशभर में आज महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा के पावन अवसर पर ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने अपनी अनूठी कला से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने समुद्र किनारे रेत से भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य प्रतिमा के साथ 100 छोटे-छोटे रथों की आकर्षक सैंड स्कल्पचर तैयार की, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Rath Yatra 2026: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपरा

सुदर्शन पटनायक की इस कलाकृति का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस महापर्व का संदेश देना है। उनकी बनाई गई सैंड आर्ट में भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वरूप के साथ पारंपरिक रथों की सुंदर झलक देखने को मिल रही है।

CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन आज, बिजली दरों से लेकर कानून-व्यवस्था तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा से पहले पुरी बीच पर इस विशेष सैंड स्कल्पचर को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। लोग इस अद्भुत कलाकृति के साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी सुदर्शन पटनायक ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया है। रथ यात्रा के अवसर पर बनाई गई यह सैंड आर्ट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों की आस्था को नई अभिव्यक्ति दे रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close