[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

Ram Mandir CEO Recruitment: अयोध्या राम मंदिर के लिए CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

अयोध्या। Ram Mandir CEO Recruitment:  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Aamir Khan Marriage Controversy: आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया लव जिहाद, कहा- ‘जो उसे मारेगा मैं दूंगा उसे 5 करोड़ रुपये’

ट्रस्ट के अनुसार, चयनित अधिकारी मंदिर के प्रशासनिक संचालन के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों का समन्वय, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास, वीआईपी प्रबंधन, मंदिर की प्रतिष्ठा और छवि को सुदृढ़ करना, ट्रस्ट की संपत्तियों का संरक्षण तथा भविष्य की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे अहम कार्य शामिल होंगे।

Ram Mandir CEO Recruitment:  बता दें कि, इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कई विभागों को एक साथ संभालने का अनुभव चाहिए और उम्मीवाद हिंदू और भारतीय नागरिक होना चाहिए। उसे हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही इसमें आवेदन करने वाले ही उम्र 50 से 70 साल होनी चाहिए।

High Court On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • प्राप्त आवेदनों की जांच के लिए 3 सदस्यीय चयन समिति बनाई गई है।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।
  • उम्मीदवार का फाइनल सिलेक्शन ट्रस्ट करेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • आवेदन के दौरान खुद से जुड़ी सभी जानकारियां और दस्तावेज भी अपलोड करें।
  • इसके लिए उन्हें searchcommittee.srjbt@gmail.com पर मेल करना होगा।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close