[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, बैकुंठपुर में अधूरे कार्यों पर इस विधायक ने सरकार से मांगा जवाब

रायपुर।CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकियों के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैकुंठपुर (जिला कोरिया) से जुड़े इस मामले पर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने सरकार से जवाब मांगा।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

विधायक भैयालाल राजवाड़े ने सदन में कहा कि, जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में निर्माण कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर न तो पाइपलाइन बिछाई गई और न ही लोगों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है, बावजूद इसके निर्माण एजेंसियों को भुगतान कर दिया गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की गई है।

इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बताया कि बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 928 पानी की टंकियों के निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। इनमें से 751 टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 177 टंकियों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है।

उपमुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि इन निर्माण कार्यों के लिए अब तक 6,635.92 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जवाब से असंतुष्ट विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में आज भी “न नल है, न जल है”, जबकि निर्माण कार्यों का भुगतान लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है।

CM Sai Today Program: आज रायपुर-भिलाई दौरे पर रहेंगे सीएम साय, विधानसभा से लेकर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा तक इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG Monsoon Session 2026: इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यदि विधायक शिकायतों की सूची उपलब्ध कराते हैं, तो सरकार उन सभी मामलों की विस्तृत जांच कराएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन से जुड़े इस मुद्दे पर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा हुई। सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के निष्पक्ष परीक्षण का भरोसा दिलाया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close