[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra Earthquake: यहां एक ही रात में महसूस किए गए भूकंप के चार झटके, घरों से बाहर निकले लोग, प्रशासन अलर्ट

महाराष्ट्र। Maharashtra Earthquake:  महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। खास बात यह रही कि एक ही रात में चार बार धरती हिलने की घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले कई वर्षों में बेहद असामान्य मानी जा रही हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Raipur Cyber Fraud: दोगुने पैसे के लालच में फंसा निवेशक, FOREX ट्रेडिंग के नाम पर 74 लाख की ठगी, फिर ऐसे हुआ खुलासा

भूकंप का पहला झटका रात 1:37 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। इसके बाद 2:15 बजे 3.6, 2:17 बजे 3.9 और 3:23 बजे 4.01 तीव्रता के तीन और झटके महसूस किए गए। इन कंपनों का असर हिंगोली, नांदेड और परभणी के कई इलाकों में देखा गया, जिससे लोग रात में ही घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, पहला झटका हिंगोली जिले की वसमत तहसील के पांगरा शिंदे गांव के दक्षिणी क्षेत्र में आया, जिसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इसके बाद आए दो झटकों का केंद्र पांगरा शिंदे के पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित काकड़धाबा गांव के आसपास रहा। इनकी गहराई भी लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

गौरतलब है कि इसी इलाके में 11 अप्रैल 2026 को भी 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार दोबारा भूकंपीय गतिविधियां सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर मकानों की दीवारों में दरारें पड़ने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

Train Cancelled: इस महीने 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, यात्रा में जानें से पहले देखें लिस्ट

Maharashtra Earthquake: जिला प्रशासन और भूकंप विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close