Lakhan Lal Dewangan: उरला फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में उद्योग मंत्री का बयान आया सामने, कहा-‘बंद की गई फैक्ट्री’, बनाई गई जांच कमेटी

रायपुर। Lakhan Lal Dewangan: राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए फैक्ट्री को तत्काल बंद कराने और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे के तुरंत बाद संबंधित फैक्ट्री का संचालन रोक दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। समिति हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों और फैक्ट्री प्रबंधन की जिम्मेदारी की विस्तृत जांच करेगी। मंत्री ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही सरकार भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
CG Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस विभाग के चार अधिकारियों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Lakhan Lal Dewangan: उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। फिलहाल जांच एजेंसियां और संबंधित विभाग घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




