[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Shyam Bihari Jaiswal On Congress: ‘मुद्दों में बहस करने से भागती है कांग्रेस, उनका ब्रह्मास्त्र है अविश्वास प्रस्ताव’ जानें मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्यों कही ये बात

रायपुर। Shyam Bihari Jaiswal On Congress:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सत्र की रणनीति, विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में विपक्षी कांग्रेस पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।

EPFO Interest: PF खातों में जल्द जमा होगा 8.25% ब्याज, 8 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, विधानसभा के प्रत्येक सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित करना पार्टी की परंपरा रही है। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विधानसभा की कार्ययोजना और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाती है, ताकि सदन में समय का प्रभावी उपयोग हो और सरकार अपनी बात मजबूती से रख सके।

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस को घेरा

मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि, अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का सबसे बड़ा संसदीय हथियार होता है, लेकिन जब ठोस आधार नहीं होता, तब उसका उपयोग केवल राजनीतिक कारणों से किया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि, भाजपा के सभी विधायक सदन में विपक्ष के हर सवाल और आरोप का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके अनुसार, सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहती है, जबकि विपक्ष अक्सर सार्थक बहस से बचने का प्रयास करता है।

राम वन गमन पथ परियोजना पर कांग्रेस पर लगाए आरोप

राम वन गमन पथ परियोजना को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ की आस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं तथा प्रदेश का हर व्यक्ति उनके प्रति श्रद्धा रखता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र से होकर यात्रा की थी, इसलिए इस परियोजना का निर्माण होना चाहिए।

Monsoon Diseases: बारिश के आते ही बढ़ा मौसमी बीमारी का खतरा, उलटी-दस्त, डायरिया की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे लोग

Shyam Bihari Jaiswal On Congress:  जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस परियोजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान यह योजना कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भाजपा का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश हित के मुद्दों पर अपनी उपलब्धियों को सदन में विस्तार से रखेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close