[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Vikas Upadhyay On BJP: ‘दिल्ली PMO तक पहुंच चुकी है नकटी की गूंज’, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय BJP पर साधा निशाना

रायपुर। Vikas Upadhyay On BJP:  नकटी गांव में भूमि आवंटन को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नकटी से जुड़ा मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है और इस मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि “नकटी की गूंज अब गांव से निकलकर दिल्ली स्थित पीएमओ तक पहुंच चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के मंत्री ने स्वयं विधानसभा में यह कहा था कि नकटी की जमीन का मामला अंतिम रूप ले चुका है।

Bengal Rape Murder Case: बंगाल में फिर बवाल… 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि, रायपुर में वही मंत्री सरकारी जमीन और मकानों पर कब्जे जैसी गतिविधियों में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस के विधायकों ने कथित रूप से उस जमीन को लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने नेताओं की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा के चिंतन शिविर पर भी साधा निशाना

भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर भी कांग्रेस नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्थिति खराब कर दी है और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बजाय उन्हें निजी हाथों में सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।

Raipur News: बारिश ने खोली नगर निगम मुख्यालय की व्यवस्था की खुली पोल, सभागार की छत से टपकता रहा पानी, बदलनी पड़ी बैठने की व्यवस्था

Vikas Upadhyay On BJP:  विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सरकार जल, जंगल और जमीन को बड़े उद्योग समूहों के हवाले करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के चिंतन शिविर में विकास और जनहित के बजाय उद्योगपतियों को जमीन और सरकारी खदानें सौंपने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेता के इन आरोपों पर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, नकटी भूमि प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्माती नजर आ रही है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close