[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

UP Road Accident: सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

एटा।  UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलरमऊ गांव के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खराब खड़ी रोडवेज बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

Chintan Shivir 3.0: कल से शुरू होगा बीजेपी का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’, मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री होंगे शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान कुछ यात्री बस से उतरकर उसके आसपास और नीचे खड़े थे। तभी तेज गति से आए कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के बाहर मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में सतेंद्र (38) निवासी बुलंदशहर, राजेश (34) निवासी दौलतपुर (फर्रुखाबाद), सुखराम (30) निवासी फर्रुखाबाद, शैलेश (29) निवासी नवाबगंज तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ये हुए घायल

वहीं, आनंद (52), विवेक (30), पूनम (32), नीतीश (30), विशाल (15), रवि (17), यतेंद्र (27), दक्ष (10), विक्रांत (23), सुमित, रिशु (21) और ब्रजेश (24) सहित 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Raipur Nakti Villege: अचानक नहीं हुई नकटी में अतिक्रमण की कार्रवाई! बिंदुवार समझिए कब-कब क्या हुआ

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर की टक्कर से बस के बाहर मौजूद यात्री हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

UP Road Accident: इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close