Brijmohan Agrawal On Nakti Gaon: नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई’
रायपुर। Brijmohan Agrawal On Nakti Gaon: राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मामले पर बड़ा बयान देते हुए कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, मुझसे बातचीत के बावजूद रात के अंधेरे में पहुंचकर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना उचित नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, इस तरह की कार्रवाई गलत है और इसमें जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पूरे मामले में उनका रुख पहले दिन से स्पष्ट है और उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि, “मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं। नकटी गांव के लोगों के साथ कल भी था, आज भी हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगा।”
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण होना जरूरी है। यदि कहीं प्रक्रिया में चूक हुई है या लोगों के साथ अन्याय हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों और जिन अधिकारियों ने ये काम किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Short Term Credit: शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत…सीएम साय के निर्देश पर अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध
Brijmohan Agrawal On Nakti Gaon: गौरतलब है कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं, वहीं ग्रामीण भी अपने पुनर्वास और कार्रवाई के तरीके को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।



