[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kanker News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख रुपये की खाल जब्त

कांकेर। Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दो बाघों की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई खाल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ की खाल की तस्करी के उद्देश्य से क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रात करीब 11 बजे पीवी-78 जनकपुर चौक पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

Today Gold-Sliver Price: जुलाई के शुरुआत में ही सोना-चांदी हुए सस्ते, सर्राफा बाजार में आई नरमी, खरीदारों को मिली राहत

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के आहेरी थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। वन विभाग ने जब्त की गई खाल को जांच और सत्यापन के लिए रायपुर भेज दिया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि खाल कितनी पुरानी है और किन परिस्थितियों में बाघों का शिकार किया गया था।

Rajasthan Accident: दर्दनाक हादसा… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 8 लोगों की मौत, 21 घायल

Kanker News: यह पूरा मामला वन परिक्षेत्र पश्चिम बांदे का है। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा खाल को कहां ले जाया जा रहा था। वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close