[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Today Gold-Sliver Price: जुलाई के शुरुआत में ही सोना-चांदी हुए सस्ते, सर्राफा बाजार में आई नरमी, खरीदारों को मिली राहत

नई दिल्ली। Today Gold-Sliver Price: जुलाई महीने के पहले दिन सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। 1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आभूषण खरीदने और निवेश की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। हाल के दिनों में लगातार बढ़ते दामों के बाद बाजार में आई यह नरमी खरीदारों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Rajasthan Accident: दर्दनाक हादसा… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 8 लोगों की मौत, 21 घायल

सोने के दाम में आई गिरावट

बाजार में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 900 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी लगभग 700 से 800 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इससे सोने की खरीदारी पहले की तुलना में कुछ सस्ती हो गई है। BankBazaar के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1,28,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी की कीमत में करीब 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट रही, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को राहत मिली।

स्थानीय बाजार के ताजा भाव

रायपुर और बिलासपुर के बाजारों में आज 22 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार रहा है। जो की पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सभी श्रेणियों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

  • 1 ग्राम: ₹12,895
  • 8 ग्राम: ₹1,03,160
  • 10 ग्राम: ₹1,28,950

वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत

  • 1 ग्राम: ₹13,540
  • 8 ग्राम: ₹1,08,320
  • 10 ग्राम: ₹1,35,400

CG Transfer List: इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

खरीदारी के लिए बेहतर मौका

Today Gold-Sliver Price: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई इस नरमी का फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीदने या लंबे समय के निवेश की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close