[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी तेज आंधी तूफान की भी चेतावनी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से बस्तर संभाग में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Electricity News: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी,आज से लागू हुआ नया टैरिफ

मौसम विभाग के अनुसार बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विकसित भारत-जी राम जी योजना: आज से  देशभर में लागू होगी गई योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

CG Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से पेड़ या बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close