[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bank Holiday July 2026: जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही करें जरूरी काम

नई दिल्ली। Bank Holiday July 2026: अगर जुलाई 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी अवकाश सूची के अनुसार, जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर बैंक करीब 12 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में बिना जानकारी के बैंक पहुंचने पर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Karachi Blast: कराची हमले के बाद पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, अफगानिस्तान के 3 प्रांतों में की बमबारी, 35 से अधिक लोगों की मौत

जुलाई में पड़ने वाली छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के नियमित अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों के स्थानीय पर्व, धार्मिक त्योहार और विशेष अवसरों पर घोषित छुट्टियां भी शामिल हैं। यही वजह है कि सभी राज्यों में बैंक एक ही दिन बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक अवकाश राज्यवार तय किए जाते हैं। इसलिए किसी राज्य में बैंक बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। कई छुट्टियां केवल संबंधित राज्य या शहर तक सीमित रहती हैं।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

5 जुलाई (रविवार)
6 जुलाई (सोमवार): MHIP Day – मिजोरम (आइजोल)
9 जुलाई (गुरुवार): बेहदिएनखलाम (Behdienkhlam) – मेघालय (शिलॉन्ग)
11 जुलाई (दूसरा शनिवार)
12 जुलाई (रविवार)
16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा – ओडिशा (भुवनेश्वर)
17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि – पूर्वोत्तर राज्य
18 जुलाई (शनिवार): द्रुकपा त्शे-ज़ी – सिक्किम (गंगटोक)
19 जुलाई (रविवार)
21-22 जुलाई: खर्ची पूजा – त्रिपुरा और मेघालय
25 जुलाई (चौथा शनिवार)
26 जुलाई (रविवार)
31 जुलाई (शुक्रवार): शहीद उधम सिंह का शहादत दिवस – हरियाणा

हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। लेकिन नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को कार्य दिवस का इंतजार करना होगा।

1st July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, टैक्स, आधार और गैस सब में होगा बदलाव, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

Bank Holiday July 2026: बैंकों में अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचने के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने शहर की बैंक अवकाश सूची पहले ही जांच लें और जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें। इससे अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सकेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close