MGNREGA Employees Protest: ग्रेड पे, HR पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा की मांग, 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर जाएंगे मनरेगा कर्मचारी
रायपुर। MGNREGA Employees Protest: छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी लागू करने, सामाजिक सुरक्षा और नियमित सेवा संबंधी मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसके विरोध में 2 जुलाई से प्रदेशभर में चरणबद्ध हड़ताल शुरू की जाएगी।
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अनुसार, प्रदेश के 12 हजार से अधिक कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। पहले चरण में 2 जुलाई को सभी जनपद पंचायतों, 3 जुलाई को जिला मुख्यालयों और 4 जुलाई को राज्य स्तर पर रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से संविदा और अस्थायी व्यवस्था में कार्य करने के बावजूद उन्हें न तो स्थायी सेवा लाभ मिल रहे हैं और न ही सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
Bus Fire News: चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
MGNREGA Employees Protest: महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आंदोलन के कारण प्रदेश में मनरेगा से जुड़े कई प्रशासनिक और विकास कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।




