CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर..मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। CG Road Accident: जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा डोंगरी-कोरबी मार्ग पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
CG Road Accident: पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




