[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Muharram Accident: मोहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार की मौत, कई घायल

यूपी/ रतलाम। Muharram Accident:  मोहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे सामने आए। दोनों घटनाओं में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसों में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी हिरासत में, महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा

रतलाम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। करंट फैलते ही जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ में भी हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अलीगंज क्षेत्र में भी मोहर्रम जुलूस के दौरान ऐसा ही हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, जुलूस के दौरान ताजिया अचानक एक ओर झुक गया और पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। इस घटना में चार लोग करंट की चपेट में आ गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

Ketan Murder Case: ‘मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए’, केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान

पुलिस ने कही यह बात

Muharram Accident: अलीगढ़ के एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने बताया कि ताजिया के बिजली लाइन से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों राज्यों में प्रशासन ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के तारों की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन हादसों के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्योहारों और धार्मिक जुलूसों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और बिजली लाइनों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close