Ketan Murder Case: ‘मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए’, केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान
नई दिल्ली। Ketan Murder Case: कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में जांच जारी है। इस बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सिया के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी बेटी भी दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मीडिया से बातचीत में सिया के पिता ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी की संलिप्तता साबित होती है, तो उसके साथ भी वही सख्त व्यवहार होना चाहिए जो किसी अन्य आरोपी के साथ किया जाता।
उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी सिया दोषी है तो उसे भी उसी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस किले से केतन गिरा, यदि मेरी बेटी भी दोषी साबित होती है तो उसे भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए।” सिया के पिता ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का बचाव करना नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाना है। उन्होंने जांच एजेंसियों से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने की अपील की, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
Dhamtari News: तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
Ketan Murder Case: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से किसी भी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
सिया के पिता का बड़ा बयान आया है!
“अगर मेरी बेटी सिया दोषी है तो उसे भी उसी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए।
जिसने भी यह किया है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
जिस किले से हमारा केतन गिरा, जो भी दोषी पाया जाए, चाहे वह मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो, उसे भी वहीं से धक्का दे… pic.twitter.com/Xd3OFaic2Q
— Panchjanya (@epanchjanya) June 25, 2026




