[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

Sachin Pilot In CG: एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे सचिन पायलट, बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर। Sachin Pilot In CG:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। कांग्रेस संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों में भाजपा दोहरे मापदंड अपनाती है। पायलट ने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

Gold-Silver Price Fall: औंधे मुहं गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें कितनी लुढ़की कीमतें? चेक करें आज का ताजा रेट

वहीं अयोध्या राम मंदिर दान से जुड़ी कथित गड़बड़ी के आरोपों पर भी पायलट ने जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं में वित्तीय अनियमितता के आरोप गंभीर हैं और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि, विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। परिसीमन को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया।

Alwar Crime News: हैवानियत की हदें पार..पति ने रिश्तेदारों से करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

Sachin Pilot In CG: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का बचाव करते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित कर रही है। आपातकाल दिवस को लेकर भाजपा के अभियान पर उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और उनके दुरुपयोग की चिंता अधिक गंभीर विषय है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close