[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chain Snatching: मां करती रही खरीदारी, बच्ची बनी निशाना, शातिर महिला चोर ने पार की चेन, CCTV आया सामने

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Chain Snatching: राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार गोलबाजार में चेन स्नेचिंग की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शातिर महिला ने भीड़भाड़ और खरीदारी के माहौल का फायदा उठाते हुए एक मासूम बच्ची के गले से सोने की चेन पार कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसकर लोगों ने घेर ली गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, एक महिला मीडियाकर्मी अपने पति और बच्ची के साथ गोलबाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके आसपास मंडराती रही और मौका मिलते ही बेहद शातिर तरीके से बच्ची के गले से सोने की चेन निकाल ली। परिवार को घटना की भनक तक नहीं लगी और आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गई।

Yog Day 2026: कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, कुलपति ने बताए योग के महत्व

Raipur Chain Snatching: बताया जा रहा है कि चोरी हुई चेन करीब एक तोला वजनी थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की करतूत सामने आई। घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। बाजार में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close