[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RE-NEET Exam: भारी सुरक्षा घेरे में NEET UG 2026, जैमर-CCTV की निगरानी में हो रही परीक्षा, जानिए क्या है खास

हिमांशु पटेल/रायपुर। RE-NEET Exam: राजधानी रायपुर में आज RE-NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और नकल की आशंका को रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और पहचान पत्रों का मिलान कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। NTA के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

RE-NEET Exam: अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है।जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह का तनाव न लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र न लाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close