[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगाँव

Rajnandgaon News: जन्मदिन मनाने रिसॉर्ट गई युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिली लाश, 3 लोगों पर FIR दर्ज

राजनांदगांव। Rajnandgaon News: राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगटा के एक रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक सहित तीन आरोपियों को मामले में नामजद किया है।

NEET Exam Mock Drill: NEET परीक्षा से पहले रायपुर में मॉक ड्रिल, सुरक्षा-व्यवस्था की हुई जांच, केंद्रों में बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल मौजूद

जानकारी के अनुसार, भिलाई निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी 18 जून को अपने कुछ दोस्तों के साथ मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में पार्टी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वह रिसॉर्ट के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। मृतका के परिजनों, दोस्तों और घटना के समय मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों और बयानों के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि, घटना के बाद सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। प्रथम दृष्टया जांच में आशुतोष (रिसॉर्ट संचालक), क्षत्रपाल और घनश्याम की भूमिका सामने आने पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों को लेकर स्पष्ट और संतोषजनक निष्कर्ष नहीं मिला है। ऐसे में रिपोर्ट की विस्तृत जांच की जा रही है। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई और धाराओं में संशोधन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा… भरभरा कर गिरा मंदिर परिसर में बना सभा मंडप का छत, मलबे में दबे कई श्रद्धालु

Rajnandgaon News: फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका खुलासा जांच पूरी होने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं मृतका के परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close