[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur News: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

अंबिकापुर। Ambikapur News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सरगुजा संभागीय स्वास्थ्य संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में लापरवाही सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डॉ. शुक्ला ने भैयाथान, ओड़गी, बिहारपुर-चांदनी और वाड्राफनगर स्थित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 9 अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

NEET UG 2026: NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

स्वास्थ्य संचालक ने स्पष्ट किया कि, यदि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और जवाबदेही सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों की साफ-सफाई, दवा भंडारण व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को अस्पताल परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मानसून के मौसम को देखते हुए डॉ. शुक्ला ने मौसमी बीमारियों और सर्पदंश के मामलों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं एवं जीवनरक्षक इंजेक्शनों का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों को किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

Congress Training Camp: कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से संवाद कर देंगे जरूरी टिप्स

Ambikapur News: इसके अलावा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close