[t4b-ticker]
Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG Road Accident: खून से लाल हुई सड़की… भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए बाप-बेटी, एक की मौत एक गंभीर घायल

पेंड्रा। CG Road Accident: जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोटमी स्थित सोननदी पुल का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

NEET UG 2026: NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के अमझर गांव निवासी कृपाल सिंह अपनी पुत्री गायत्री के साथ मोपेड से पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गायत्री को परीक्षा दिलाने के लिए पिता उसे लेकर निकले थे। इसी दौरान कोटमी के सोननदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि पुत्री गायत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सड़क पर बिखरे मलबे और हादसे के भयावह दृश्य को देखकर लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

Congress Training Camp: कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से संवाद कर देंगे जरूरी टिप्स

CG Road Accident: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close