[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर JDA का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च

रायपुर। Raipur News: जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर के आह्वान पर कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, इंटर्न्स एवं पीजी रेजिडेंट्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती आउटसोर्सिंग तथा इंटर्न और पीजी विद्यार्थियों के लंबित एवं अपर्याप्त स्टाइपेंड के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, इंटर्न्स, पीजी रेजिडेंट्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह आयोजन केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सा शिक्षा और भविष्य के चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक आवाज है। JDA रायपुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी डॉक्टरों, इंटर्न्स, पीजी रेजिडेंट्स, पैरामेडिकल साथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संगठन का कहना है कि सभी की एकजुटता ने यह संदेश दिया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हितों और अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

Raipur News: एसोसिएशन ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि आउटसोर्सिंग नीति और स्टाइपेंड संबंधी समस्याओं पर शीघ्र एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित न हो। JDA रायपुर ने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे अपने अधिकारों तथा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close