[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG Suicide News: “मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया”, सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

भाटापारा। CG Suicide News:  शहर के मुंशी इस्माइल वार्ड में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा (पिता- ब्यास नारायण शर्मा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

IPS P Sundarraj: IPS पी. सुंदरराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NIA में IG पद पर नियुक्ति, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अभिषेक ने भावुक शब्दों में लिखा है कि वह अपने माता-पिता का अच्छा बेटा नहीं बन पाया। उसने अपने इस कदम के लिए किसी अन्य को जिम्मेदार न ठहराते हुए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। साथ ही अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अगला जन्म भी उनका बेटा बनने की इच्छा व्यक्त की है।

Pink Patrol Team: पिंक पेट्रोलिंग का सराहनीय कदम, बिछड़े हुए बच्चे को माँ से मिलवाया, घंटो भटक रही थी मां

CG Suicide News: पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close