[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Moradabad Accident: पलभर में उजड़ गया परिवार, रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला और बच्चे समेत 3 की मौत

मुरादाबाद। Moradabad Accident: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से गर्भवती महिला, उसके मासूम बेटे और उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More: Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में जमकर बरसेंगे बदरा, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे रामगंगा पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही शाहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में संभल जिले के सरायतरीन निवासी सिमरन, उनके छोटे बेटे दानियाल और बहन मंतशा की मौत हो गई। सिमरन गर्भवती थीं। वहीं बाइक चला रहे उनके पति जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जुनैद अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ किसी निजी कार्य से मुरादाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के निकट यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मंतशा को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि जुनैद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

Read More:  Amarnath Yatra 2026: कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानें क्या है बाबा बर्फानी का पौराणिक इतिहास, जो है लोगों की आस्था का केंद्र 

Moradabad Accident: वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह घर से निकलते समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close