[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bilaspur Rape Update: बच्चियों से दुष्कर्म मामले में SSP की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टीआई को किया लाइन अटैच

बिलासपुर। Bilaspur Rape Update:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले की जांच में कथित लापरवाही को लेकर बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मामले की विवेचना कर रही उप निरीक्षक संतोषी अग्रवाल को भी जांच से हटा दिया गया है।

पीड़ित परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, दो सात वर्षीय बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच की गति को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई थीं। परिजनों का आरोप था कि, मामले की संवेदनशीलता के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे।

CG Gangrape News: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की बड़ी वारदात, भाई को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

बता दें कि, मामले में 17 वर्षीय एक नाबालिग पर दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। आरोप यह भी है कि घटना के दौरान बच्चियों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई।

जांच और पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार उठ रहे सवालों तथा जनाक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरे मामले की समीक्षा की। जांच में लापरवाही की आशंका को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग ने सिरगिट्टी थाना की कमान अब जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक वायपी सिंह को सौंपी है। उन्हें नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मामले की जांच निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगी।

CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू, पांच दिनों तक गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

संवेदनशील मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bilaspur Rape Update: एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों से जुड़े अपराधों और संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Skip to PDF content

 

Skip to PDF content

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close