[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Theft In Liquor Shop: राजधानी के इस शराब दुकान में 7 लाख की चोरी, लॉकर नगदी समेत CCTV DVR तक उड़ा ले गए शातिर चोर

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Theft In Liquor Shop:  राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में लाखों की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर दुकान से करीब 7 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है, जहां सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान में रखे लाकर को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिसमें करीब 7 लाख रुपये नकद होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकालकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती, आमानाका थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Theft In Liquor Shop: वहीं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। दुकान की सुरक्षा में SIS एजेंसी के दो गार्ड तैनात थे, जिनमें से एक छुट्टी पर बताया जा रहा है, जबकि दूसरा घटना के बाद से गायब है। ऐसे में पुलिस को गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। फिलहाल बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close