[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Salim Raj WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का व्हाट्सएप हैक, परिचितों को भेजे जा रहे ये मैसेज

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Salim Raj WhatsApp Hack: राजधानी रायपुर से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज का मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। अज्ञात साइबर ठग ने उनके व्हाट्सएप को अपने कब्जे में लेकर परिचित लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है और पैसों की मांग की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शातिर जालसाज पहले परिचितों से सामान्य बातचीत करता है, फिर किसी जरूरी जरूरत या इमरजेंसी का हवाला देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है। इससे कई लोग झांसे में भी आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि डॉ सलीम राज के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर ठग लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में उनके परिचितों और आम लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी मैसेज या पैसों की मांग पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें।

Salim Raj WhatsApp Hack: गौरतलब है कि इससे पहले भी कई आईएएस, आईपीएस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के मोबाइल या व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते साइबर अपराधों के बीच एक बार फिर सतर्क रहने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close