Sakti Rape News: रिश्तें हुए तार-तार…विधवा बहू को देखकर बिगड़ी ससुर की नीयत, दुष्कर्म कर की मारपीट
सक्ती। Sakti Rape News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा बहू से उसी के ही पिता समान ससुर ने दुष्कर्म की घिनौनी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी साल 2013 में जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी अशोक सूर्यवंशी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। साल 2020 में हार्ट अटैक के कारण पति की मौत हो जाने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद से उसका ससुर लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और नौकरी छोड़ने का दबाव बनाता था। पीड़िता वर्तमान में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत है।
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2024 के दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में भी कई बार उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने फिर से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और सामने के दांत भी क्षतिग्रस्त हो गए।
Sakti Rape News: लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी (63 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




