[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kolkata EVM Fire: कोलकाता के सरकारी दफ्तर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए 4000 EVM, मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

कोलकाता। Kolkata EVM Fire: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी हलचल के बीच कोलकाता से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शहर के अलीपुर क्षेत्र स्थित एक सरकारी भवन में लगी भीषण आग के कारण बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) नष्ट होने की खबर है। घटना के बाद प्रशासन और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर स्थित बहुमंजिला सरकारी भवन में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग को करीब 24 घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटों और धुएं ने इमारत की कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

Tomato Prices Hike: गर्मी ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, 80 रुपए पार पहुंची कीमत

हजारों EVM प्रभावित होने की आशंका

राज्य सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि आग की घटना में करीब 4,000 EVM प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि इन मशीनों का उपयोग हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था और उन्हें भवन में सुरक्षित रखा गया था।

साजिश के एंगल से भी जांच

घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आग लगने के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं राज्यमंत्री कौशिक चौधरी ने  कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामान्य आग नहीं लगती और मामले में साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आग किस तरह तेजी से भवन की ऊपरी मंजिलों तक पहुंची। आग की चपेट में आने से कई सरकारी विभागों के कार्यालय प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में सरकारी रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम जारी है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण का इंतजार किया जाएगा।

Balrampur Ganja Seized: नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 करोड़ रुपये के 11 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खपाने की थी तैयारी

कई घंटे चली राहत और बचाव कार्रवाई

Kolkata EVM Fire:आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया। लगातार प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान की पूरी तस्वीर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close